फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CDO Takes Meeting for Dengue

डेंगू से बचाव के लिए सीधे लार्वा पर हो वार : सीडीओ

Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
CDO Takes Meeting for Dengue
स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में डेंगू की जानकारी देने को कहा
विज्ञापन

रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने डेंगू से बचाव के लिए सीधे लार्वा पर वार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लार्वा नहीं होने से डेंगू मच्छर नहीं पनपेगा।
सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में डेंगू पर नियंत्रण के लिए अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक लेते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई, फॉगिंग, दवाओं के छिड़काव और स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि डेंगू को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभाओं में डेंगू के लक्षण, कारण, रोकथाम और नियंत्रण के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाए। विद्यार्थियों को फुल बाजू वाले कपड़े पहनकर विद्यालय आने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

कहा कि डेंगू का मरीज पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र में जिला और ब्लॉक स्तर पर गठित़ टीमें अभियान चलाएंगी। बैठक में जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेश आर्या, सीईओ केएस रावत और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7298 घरों का किया सर्वे
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए राजकीय चिकित्सालयों में 120, निजी अस्पतालों में 70 बेड रिजर्व रखे गए हैं। अस्पतालों में जलजनित रोगों के साथ ही डेंगू, मलेरिया की प्रर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। अब तक 7298 घरों का सर्वे कर लिया गया है। कहीं भी डेंगू लार्वा नहीं मिला है। संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed