{"_id":"57cc712c4f1c1baa303177b5","slug":"cctv-would-be-equipped-with-all-the-places-of-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से लैस होंगे सभी पूजा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से लैस होंगे सभी पूजा स्थल
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली में पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। गणेश महोत्सव में पिछले साल हुई अराजकतत्वों की करतूतों के बाद पुलिस बेहद सतर्क है। पुलिस ने सभी कमेटियों को पूजा स्थलों को सीसीटीवी से लैस करने और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन करने की गारंटी पर ही सार्वजनिक पूजा की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
दरअसल बीते साल सार्वजनिक गणेश पूजा में बाधा पहुंचाने की अराजक तत्वों ने कोशिश की थी। लेकिन पु्िलस की सजगता से माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम हुई थी। इस साल पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है। पुलिस ने कोतवाली में सार्वजनिक पूजा का आयोजन कराने वाली करीब दो दर्जन कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक की। सीओ जीसी टम्टा ने कहा कि सभी कमेटियां पूजा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगी।
पूरे कार्यक्रम में वीडियोग्राफी होगी। सीसीटीवी कैमरों को एसएसआई लाखन सिंह की अगुवाई में टीम जांचेगी। पूजा कार्यक्रम निर्धारित समय तक चलेगा। सभी कमेटियां अपने स्वयं सेवियों को कमेटी का पहचान बैच लगाएंगी। पूजा में आने वाले संदिग्ध तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाय। कोतवाल ओमप्रकाश ने कहा कि जिसने अभी तक पूजा की अनुमति नहीं ली है, वह सोमवार की सुबह 10 बजे तक अनुमति ले ले।
विज्ञापन
। छोटे नीम के राजा भगवान गणेश का दरबार सजना शुरु हो गया है। सोमवार को भगवान गणेश की मूर्ति की शहर में परिक्रमा कराकर दरबार में स्थापित किया जाएगा। शहर में करीब दो दर्जन स्थानों पर सार्वजनिक गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जय गणेश मराठा मित्र मंडल की ओर से ऐतिहासिक स्थल छोटे नीम के नीचे पुरानी सब्जी मंडी में नवां गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस के लिए पंडाल सजने लगा है।
कमेटी के उपाध्यक्ष सुधीर अरोरा ने बताया कि सोमवार की सुबह 9 बजे छोटे नीम के राजा गणेश की मूर्ति की भक्तों के जुलूस के साथ नगर की परिक्रमा कराई जाएगी। 13 सितंबर तक रोजाना सुबह शाम पूजा अर्चना भजन कीर्तन होंगे। 13 को महा आरती के साथ ही सवा कुंटल लड्डुओं का भोग लगेगा। इसके बाद शोभा यात्रा के साथ रामनगर के गर्जिया मंदिर में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। महाभंडारे का आयोजन भी होगा।