{"_id":"3704e89f0351e44513624623a6a1b707","slug":"cctv-cameras-to-be-levied-on-shrines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यनगर स्थित मंदिर में मां चामुंडा देवी की मूर्ति खंडित करने के बाद प्रशासन ने सबक लेते हुए शहर के सभी धार्मिक स्थलों के पुजारियों और संचालकों की बैठक ली। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोतवाली में एएसपी कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में शहर के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा संचालकों व पुजारियों की बैठक आयोजित की गई। एएसपी ने कहा कि यदि धार्मिक स्थलों के आसपास कोई संदिग्ध दिखाई दे उसकी सूचना शीघ्र पुलिस को दी जाए। उन्होंने बताया कि शहर में आपरेशन क्लीन स्विप चलाया जा रहा है। बीट अधिकारी स्वयं धार्मिक स्थलों के पुजारियों व संचालकों से संपर्क कर जानकारी और मोबाइल नंबर लेंगे। पुजारियों ने सभी धार्मिक स्थलों के बाहर फ्लेक्सी लगाकर आवश्यक फोन नंबर अंकित कराने को कहा। इस मौके पर एसडीएम पीएस राणा, सीओ प्रकाश चंद, एसएसआई अरुण कुमार, अमरनाथ प्रशांत, महंत सतनाम दास, कुलवंत सिंह, गंगाधर पपनै, उमेश मिश्रा, विशेष बाबा, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन