{"_id":"6a89f530c72b4376990c4c66","slug":"caste-certificates-found-valid-during-scrutiny-firs-registered-against-two-individuals-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-146076-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्क्रूटनी में सही पाए गए जाति प्रमाण पत्र, दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्क्रूटनी में सही पाए गए जाति प्रमाण पत्र, दो पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 23 Aug 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। ग्राम बखपुर निवासी छह लोगों पर जाति प्रमाण पत्र को लेकर की गई आपत्ति जनपद स्तरीय स्क्रूटनी समिति में खारिज कर दी। कोर्ट के आदेश के बाद ग्रामीणों ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में अधिकारियों को भ्रमित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्रामीण शनि कुमार, सोहन लाल, चुन्नी लाल, राजेश कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार ने सिविल जज को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि रवि कुमार निवासी बखपुर ने उनके जाति प्रमाण-पत्र को चुनौती देते हुए जिला स्तरीय स्क्रूटनी समिति के समक्ष विभिन्न दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, जिनमें कथित आर्थिक रजिस्टर वर्ष 1986-87 की एक छायाप्रति भी थी। स्क्रूटनी समिति ने जांच के बाद निष्कर्ष रिपोर्ट उनके पक्ष में दी है। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत दस्तावेज की सत्यता और विश्वसनीयता संदिग्ध थी। आरोप प्रमाणित नहीं पाए। इस कृत्य में राहुल कुमार निवासी ग्राम नजीमाबाद सक्रिय रूप से संलिप्त था। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।