फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cases of viral fever and cold started increasing

Udham Singh Nagar News: बढ़ने लगे वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम के मामले

Thu, 17 Oct 2024 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cases of viral fever and cold started increasing
रुद्रपुर। मौसम में आए बदलाव के साथ ही वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ने लगे हैं। गले में दर्द की शिकायत लेकर भी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से पारे में गिरावट के साथ ही सुबह-शाम ठंड हो रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम के साथ ही गला दर्द की शिकायत बढ़ी है। हर रोज जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य इलाकों से 70-80 लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, गला दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से बुखार, सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ जाते हैं। अस्पताल पहुंच रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवा मौजूद है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। गरम पानी का सेवन करना चाहिए। जुकाम पीड़ित मरीज के पास नहीं बैठना चाहिए। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लेनी चाहिए। मरीज को शरीर को आराम देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed