{"_id":"6542a9142b7a9ad4d80cb117","slug":"case-registered-govt-vehicle-stone-pelting-case-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-4347-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में केस दर्ज
Thu, 02 Nov 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 अक्तूबर की रात तहसीलदार की गाड़ी पर किया था पथराव
काशीपुर। तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में आईटीआई पुलिस ने घटना के चार दिन बाद अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
तहसीलदार पंकज चंदोला ने तहरीर में कहा था कि 27 अक्तूबर को रात दस बजे वह पीआरडी ड्राइवर अंकुर कुमार और विवेक कुमार के साथ ग्राम दभौरा एहतमाली गए थे। वहां देवभूमि स्टोन क्रशर से करीब 500 मीटर पहले बिना नंबर का एक 14 टायर डंपर आ रहा था। इसमें काफी मात्रा में आरबीएम था। चालक डंपर को लॉक कर फरार हो गया।
उन्होंने डंपर को अपनी अभिरक्षा में लेकर एक स्टोन क्रशर में खड़ा करा दिया। कुछ दूर चलने पर एक और आरबीएम से भरे बिना नंबर के डंपर को लेकर चालक भागने लगा। पीछा करने पर वहां आ धमके 8-10 लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। बड़ी मुश्किल से गाड़ी वहां से भगाकर जान बचाई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए डंपर छुड़ाकर भाग गए। एसपी अभय सिंह ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद