फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case on five accused in firing case on policemen

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग मामले में पांच आरोपियों पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Case on five accused in firing case on policemen
गदरपुर में गोली लगने से घायल युवक से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। बाइक चोरों की तलाश में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही है। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी बचाव में दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। इस घटना में एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार को थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि 15 नवंबर की दोपहर पुनियानी गली से बाइक चोरी की घटना के बाद बाइक चोरों की तलाश में विभिन्न जगहों पर टीमें भेजी गई थी। एक टीम में शामिल सकैनिया चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट और कांस्टेबल राकेश प्रसाद बाइक से ग्राम कुईखेड़ी खेड़ी की तरफ कामरेड का डेरा पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर युवकों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन बाइक फिसल गई। इसके बाद उक्त लोग पैदल ही भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने सड़क पर गिरी बाइक उठाई तो दोनों में से एक युवक थाना कंगन घड़ी मिलक खानम रामपुर निवासी जिंदू ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिसकर्मियों ने अपने आप को बचाया तो एसआई प्रकाश बिष्ट ने बचाव में दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसी बीच दोनों युवकों के पीछे से आ रहे उनके तीन अन्य साथियों ने भी पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की।
विज्ञापन

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। कांस्टेबल राकेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की सूचना थाने में दी थी। गदरपुर और केलाखेड़ा थानों की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। पांचों हमलावरों काकू, जसवंत सिंह निवासी कामरेड का डेरा गदरपुर, सोनी, मुख्त्यार सिंह निवासी ग्राम कुईखेड़ी और जिंदू निवासी ग्राम कंगनगढ़ी थाना मिलक खानम रामपुर (यूपी) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed