{"_id":"6407725e9503b7962a0da236","slug":"case-of-slaughter-of-banned-animals-exposed-rudrapur-news-c-8-1-75755-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित पशुओं को काटने के मामले का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित पशुओं को काटने के मामले का पर्दाफाश
Tue, 07 Mar 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। पखवाड़ा भर पहले नानकसागर के समीप भड़ाभुड़िया गांव के पीछे प्रतिबंधित पशु को काटने के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पशु काटने के लिए ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन नामजद समेत पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा करने वाली टीम को दो हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
बुधवार को थाना परिसर में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि 22 फरवरी की रात पशु तस्कर नानकसागर जलाशय के समीप भड़ाभुड़िया गांव के पीछे प्रतिबंधित पशुओं को मारकर उनका मांस ले गए थे। गोवंशीय पशुओं की हत्या से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मामले को गंभीरता को लेते हुए शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनके निर्देशन और सीओ खटीमा वीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी की एसआईटी का गठन किया था।
मंगलवार रात प्रतिबंधित पशुओं को काटे जाने की सूचना मिली। पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर मौके से थाना भोजीपुरा जिला बरेली के ग्राम भूड़ा निवासी निवासी मुक्ताहार हुसैन और ग्राम आनंदपुर उर्फ भगवांतापुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत निवासी अजमत अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। भनक लगते ही सरगना ग्राम भूड़ा गांव निवासी कलुआ, वसीम और भूरा सहित दो अन्य गो तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद गोवंश पशु को ग्रामीण के सुपुर्दगी में दे दिया। गिरफ्तार आरोपियों से 315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस, गोकशी के औजार चाकू, चापड़, कुल्हाड़ी, रस्सियां, प्लास्टिक के कट्टे और तस्करी में प्रयुक्त वाहन (यूपी15ईटी-9775) को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 3/5/11 (1) गो संरक्षण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली और पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी कत्याल ने बताया कि आरोपी गैंग बनाकर क्षेत्र के अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य यूपी में भी गोवंश की हत्या कर उसका माल सप्लाई करते हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति जब्त की जाएगी।
-- -- -- -- -
इनसेट
सीसीटीवी कैमरे बने पुलिस के लिए मददगार
नानकमत्ता। गोवंश हत्या के मामले में पुलिस और एसओजी टीम ने घटनास्थल के आसपास से लेकर यूपी के बरेली-रामपुर तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। घटनास्थल के आसपास से मोबाइल का डाटा एकत्रित कर पुलिस तस्करों तक पहुंची। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, प्रतापपुर चौकी इंचार्ज विजेंद्र कुमार, एसआई लक्ष्मण जोशी, कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, प्रवीण गोस्वामी, अमित देवरानी, नवनीत कुमार, प्रकाश आर्य, एसओजी के पंकज बेनीवाल, कुलदीप शामिल थे। संवाद
-- -- -- -- -- --
पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर भी होगी कार्रवाई : एसपी
नानकमत्ता। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने कहा कि पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ भी पुलिस अब कामधेनु अभियान के तहत गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। बुधवार को एसपी सिटी कत्याल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस की ओर से जिले में कामधेनु अभियान चलाया जा रहा है। कहा, देखने में आया कि दुधारु पशुओं को लोग दूध निकालने के बाद सड़कों पर खुला छोड़ दे रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पशु भी वाहनों से टकराकर घायल हो रहे हैं। कहा कि पुलिस अब कामधेनु अभियान के तहत सड़कों पर पशु छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। संवाद