फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed in Delhi on Tejinder, president of Terai Farmers Organization

तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर पर दिल्ली में केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed in Delhi on Tejinder, president of Terai Farmers Organization
तजिंदर सिंह विर्क, अध्यक्ष, तराई किसान संगठन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में उपद्रव करने वालों के खिलाफ 12 से अधिक मामलों में केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी किसान तजिंदर विर्क तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में वह तराई के किसानों की आवाज को लगातार बुलंद करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में 25 जनवरी को रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर निकले ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ किसानों ने लाल किले की ओर कूच कर दिया था। इस दौरान किसानों की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हुई थी। उपद्रव में विभिन्न इलाकों के 394 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने उपद्रव करने के मामले में 25 एफआईआर दर्ज कर 50 से अधिक किसान नेताओं को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डीएम कुंवर ने बताया कि रुद्रपुर निवासी तजिंदर विर्क के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस मामले में नामजद किए गए आरोपियों को गिरफ्तार भी कर सकती है।

निर्दोष किसानों पर दर्ज हुए हैं मुकदमे
रुद्रपुर। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने निर्दोष किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। उनका कहना है कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed