{"_id":"685ef22d56cb9f88450daf6c","slug":"case-filed-against-unknown-driver-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126524-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 28 Jun 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। हाथीवाला मंदिर ग्राम रूस्तम नगर सहसपुर बिलारी जिला मुरादाबाद (यूपी) निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 25 जून को उसका पुत्र ऋषभ (17) अपने दोस्त नई सड़क बिलारी मुरादाबाद निवासी दिनेश आर्य (30) के साथ अपनी बाइक से कैंची धाम दर्शन करने गया था।
वहां से वापस लौटते समय शाम पांच बजे के आसपास टांडा मोड़ फ्लाईओवर के पास वह पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके पुत्र ऋषभ की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।