{"_id":"6857080bb44f80f93f021217","slug":"case-filed-against-mushroom-plant-owner-for-negligence-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-128628-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मशरूम प्लांट के मालिक पर लापरवाही के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मशरूम प्लांट के मालिक पर लापरवाही के आरोप में केस
Sun, 22 Jun 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला स्थित मशरूम प्लांट हादसे के तीसरे दिन मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्लांट संचालक रवि नेहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के तीसरे दिन भी प्लांट बंद पड़ा है।
केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला डिप्टी फार्म स्थित मशरूम प्लांट में 19 जून को अचानक रैक टूट गई। हादसे में 19 वर्षीय मजदूर हिना की मौत हो गई। 12 मजदूर घायल भी हुए थे। दुर्घटना में प्लांट संचालक रवि नेहरा भी घायल हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिना का अंतिम संस्कार करने के बाद उसके पिता ओमपाल ने थाने में तहरीर दी। कहा कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक प्लांट में काम पूरा हो गया था। प्लांट संचालक की ओर से जबरदस्ती मजदूरों को वहां रोककर काम कराया गया। कहा कि रैकों को बनाने में लापरवाही बरती गई है। रैकों के लोगों के ऊपर गिरने से उसकी बेटी हिना की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घटना प्लांट मालिक की लापरवाही के वजह से हुआ है।
सीओ, विभव सैनी ने बताया कि मृतका के पिता ओमपाल की तहरीर पर प्लांट संचालक रवि नेहरा निवासी गांव भव्वानगला के खिलाफ धारा 106(1),125(ए),125(बी) में केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है। -