फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against BDC candidate husband and car driver for violating election code of conduct in rudrapur

रुद्रपुर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन: साड़ियों से भरी स्कॉर्पियो जब्त, बीडीसी प्रत्याशी के पति समेत 2 पर केस

Wed, 23 Jul 2025 12:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:35 PM IST
सार

रुद्रपुर शहर में बीडीसी प्रत्याशी के पति व सांसद प्रतिनिधि की साड़ियों से भरी स्कॉर्पियो के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद प्रतिनिधि सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against BDC candidate husband and car driver for violating election code of conduct in rudrapur
साड़ियों से भरी स्कॉर्पियो जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी प्रत्याशी के पति व सांसद प्रतिनिधि की साड़ियों से भरी स्कॉर्पियो के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद प्रतिनिधि सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
रुद्रपुर शहर के डीडी चौक पर मंगलवार की दोपहर यातायात पुलिस कर्मियों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार खड़ी देखी थी। कार में साड़ियां भरी हुई थी और पिछले शीशे में शिमला पिस्तौर से बीडीसी प्रत्याशी और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा का पोस्टर लगा था। पुलिस ने चालक प्रदीप कुमार से पूछताछ की थी। उसने बताया था कि वह विपिन जल्होत्रा की कार का चालक है। वह प्रत्याशी ममता के पति विपिन जल्होत्रा के कहने पर बाजार से साड़ी खरीदकर वोटरों को बांटने ले जा रहा था। पुलिस ने कार से 262 रंगीन साड़ियां, 67 प्रचार सामग्री जब्त की। पुलिस ने जांच के बाद इसे आचार संहिता का उल्लंघन और लोकसेवक के आदेशों की अवहेलना माना है।
विज्ञापन


पकड़ी गई साड़ियों की रिपोर्ट राज्य कर विभाग को भेजी है। अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी ने सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा और प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed