{"_id":"6339c4fdce3ed0408e0b0a09","slug":"case-against-wife-and-lover-in-death-of-electrician-rudrapur-news-hld477743379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मी की मौत मामले में पत्नी और प्रेमी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मी की मौत मामले में पत्नी और प्रेमी पर केस
विज्ञापन
रुद्रपुर। करीब डेढ़ महीने पहले ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से संविदा पर तैनात बिजली कर्मी की मौत मामले में उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
सिविल लाइन रामपुर निवासी सचिन राय ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका भाई मिथुन अपनी पत्नी के साथ ठाकुरनगर, ट्रांजिट कैंप में रहता था। मिथुन ऊर्जा निगम में नौकरी करता था। 22 अगस्त को जहरीला पदार्थ खाने से मिथुन की मौत हो गई थी। सचिन ने आरोप लगाया है कि मिथुन की पत्नी का शादी से पहले आशीष नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। मौत से कुछ दिन पहले मिथुन जब ड्यूटी कर के वापस घर के अंदर घुसा तो उसने पत्नी को आशीष के साथ देखा था। आरोप है कि जब मिथुन ने इसका विरोध किया तो पत्नी उसे झूठे केस फंसाने की धमकी देने लगी।
आरोप है कि इसी वजह से मिथुन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सचिन का कहना है कि मिथुन ने मौत से पहले उसे यह सब बातें फोन में बताई थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। सचिन ने इस मामले की तहरीर ट्रांजिट कैंप थाने व पुलिस कार्यालय में भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने पत्नी और उसकी मां, पिता साधन दास और आशीष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद