फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Carpenter died in accident

डंपर की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Carpenter died in accident
मृतक सुल्तान मलिक। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। काम कर घर लौट रहे दो कारपेंटरों की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कारपेंटर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे आरके ढाबा के पास बाइक (यूके06एक्स-1675) को किच्छा तरफ से आ रहे डंपर (यूके06सीबी-2160) ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कारपेंटर नकहा गांव निवासी सुल्तान मलिक (26) पुत्र इरफान मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी कारपेंटर भिटौरा गांव निवासी जलीस अहमद (35) पुत्र खलील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

किच्छा से आ रहे भाजपा नेता गुरदीप सिंह चौहान ने दोनों को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। डॉ. संदीप कौर ने सुल्तान की मृत्यु की पुष्टि की। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पहुंचे एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि मृतक सुल्तान की तीन महीने पहले किच्छा सिरौली की शाजवी से शादी हुई थी। अस्पताल पहुंचे परिजन सुल्तान का शव देख बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed