{"_id":"69065d73b476bf878f000736","slug":"caretaker-arrested-for-abetting-suicide-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-132337-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आत्महत्या को उकसाने का आरोपी केयर टेकर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आत्महत्या को उकसाने का आरोपी केयर टेकर गिरफ्तार
Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में जलकर हुई शिक्षिका की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केयर टेकर अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। केयर टेकर पर शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
कौशल्या इन्क्लेव फेस-2 कॉलोनी में सुषमा पंत रहती थीं। सुषमा किच्छा के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका थीं और सात-आठ वर्ष से अजय मिश्रा नाम के व्यक्ति के साथ अपने मकान में रहती थीं। 28 अक्तूबर को शिक्षिका का उसके घर में जला हुआ शव मिला था। शुरू से ही इस मामले में शक की सुई केयर टेकर पर घूम रही थी।
शुक्रवार की रात कोतवाली पुलिस ने कहीं भागने की फिराक में जुटे केयर टेकर ग्राम पनदहां थाना मेंहनगर जिला आजमगढ़ (यूपी) और हाल निवासी कौशल्या एनक्लेव फेस टू गली नंबर तीन बगवाड़ा निवासी अजय शंकर मिश्रा को बगवाड़ा से दबोच लिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि केयर टेकर की गिरफ्तारी हो चुकी है। नौकरानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में में पेश किया जा रहा है।