फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cardboard mill by mill owners shutdown

गत्ता मिल मालिकों ने किया मिल बंदी का ऐलान

Tue, 01 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 01 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

 पेपर मिलों के वेस्टेज पल्प से गत्ता बनता है। पेपर मिलों ने वेस्टेज पल्प की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी है। इससे उत्तराखंड और यूपी की 40 गत्ता मिले बंदी के कगार पर हैं। उत्तराखंड की पेपर मिलों ने पल्प वेस्टेज के भाव में भारी वृद्धि कर दी है। जबकि पंजाब की पेपर मिलें मुफ्त में पल्प दे रही है। इसी के चलते गत्ता मिल एसोसिएशन ने अनिश्चितकाल के लिए सभी गत्ता मिलें बंद करने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

मंगलवार को रुद्रपुर मार्ग पर स्थित होटल गौतमी हाईट में गत्ता एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें उत्तराखंड के अलावा जिला रामपुर मुरादाबाद, चंदौसी तक की 40 गत्ता मिलों के मालिकों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि गत्ता मिलें पहले से ही मंदी और बिजली संकट से गुजर रही हैं। अब पेपर मिलों ने पल्प वेस्टेज के दामों में भारी वृद्धि कर दी। जिससे यह उद्योग चलाना कठिन हो गया है। जबकि पहले पेपर मिले पल्प वेस्टेज मुफ्त में देती थी। लेकिन अब पेपर मिल मालिकों ने पल्प वेस्टेज में गुणोत्कर वृद्धि कर दी है। कहा कि पंजाब और हरियाणा में अभी तक मुफ्त पल्प वेस्टेज दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पल्प वेस्टेज की कीमत अब 160 रुपये क्विंटल है। इतना मंहगा पल्प वेस्टेज खरीद कर गत्ता मिलें नहीं चलाई जा सकती है। इसी के चलते अधिकांश मिले पहले ही बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बैठक में सभी गत्ता मिलों ने कच्चा माल की कीमतें कम नही होने पर मिलें बंद करने का ऐलान किया है। राजेश कुमार ने कहा कि सभी चालीस गत्ता मिलें बंद होने से लगभग पचास हजार मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। पेपर मिलों की वेस्ट पल्प से ही गत्ता बनता है। वहां मौहम्मद साजिद सैफी, लाखन अग्रवाल, फैजल खान, अंकुर बंसल, ओमवीर सिंह, कुशल अग्रवाल, दानिश, दलजीत सिंह, दिनेश सुयाल, पंकज रावत,  हरभजन सिंह. इमरान, मनोज कुमार, जगत सिंह, दीपक, पंकज आहुजा, निर्भय कुमार, गुप्ता, मनोज, दीपक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed