{"_id":"6649293cc197683c67035a74","slug":"car-rams-over-bike-one-killed-bazpur-news-c-8-1-hld1009-360962-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Sun, 19 May 2024 03:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा पर जा रहे रिश्तेदारों को विदा करने नरपतनगर आ रहे थे
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी जंगल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए।
बताया गया कि यूपी की नगर पंचायत नरपतननगर रामपुर
निवासी अब्दुल सलाम और पड़ोसी शौकत हल्द्वानी में चिकन की दुकान चलाते हैं।
शनिवार को नरपतनगर में रिश्तेदार हज यात्रा पर जा रहे थे। उन्हें विदा करने के लिए दोनों बाइक पर सवार होकर नरपतनगर आ रहे थे। हल्द्वानी स्टेट हाईवे बरहैनी जंगल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को
बाजपुर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर भेज दिया। परिवार वाले घायलों को काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां शौकत ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले आए। शव को देखते ही मृतक की पत्नी बेसुध हो गई। मृतक के एक बेटी(12) और बेटा(10) है। इस मामले में मृतक के परिजन में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।