{"_id":"58b087d74f1c1bdb2fb233ef","slug":"car-burnt-in-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
कार जली
- फोटो : अमर उजाला
सितारगंज। बिज्टी मार्ग से होकर नानकमत्ता जा रही कार अचानक धू-धूकर जल उठी। इससे कार चला रहे किसान के होश उड़ गए। उसने चलती कार को तत्काल कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंचती कि कार जल चुकी थी। बिज्टी गांव निवासी किसान अमरीक सिंह शुक्रवार को कार यूके06एके-4579 से नानकमत्ता जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह बिज्टी पुल पर पहुंचा कि शॉर्टसर्किट से चलती कार में आग लग गई। इस पर उसने तत्काल कार रोकी और खिड़की खोलकर सड़क किनारे कूद गया। धू-धूकर लपटों के साथ कार को जलता देख वहां भीड़ लग गई। उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचने तक कार जल चुकी थी। गनीमत रही कि आबादी के बीच कार में आग नहीं लगी और गांव से आधा किमी दूर स्थित पुल पर कार में आग लगते ही चालक ने कूदकर जान बचा ली।
विज्ञापन