{"_id":"5c5f209cbdec224bc54aa3c3","slug":"capt-naved-win-special-service-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज के कैप्टन नावेद ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज के कैप्टन नावेद ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित
Sun, 10 Feb 2019 12:19 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो।
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन मोहम्मद नावेद को मिठाई खिलाते उनके अम्मी- पापा।
- फोटो : amar ujala
भारतीय थल सेना में कैप्टन पद पर तैनात सितारगंज के रंपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद नावेद को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस पर ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से नवाजा है। घर पहुंचने पर नावेद का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
कैप्टन नावेद ने बताया कि वह वर्तमान में भारतीय सेना की ‘20 जम्मू एंड कश्मीर राइफल’ लद्दाख में तैनात हैं। कहा कि ‘सेना विशिष्ट मेडल’ पाने वाले वह कैप्टन रैंक के एकमात्र ऑफिसर हैं। नावेद के पिता इशहाक अहमद ने बताया कि नावेद ने प्रारंभिक शिक्षा नगर के शैली स्कूल और आगे की शिक्षा दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से पूरी की।
विज्ञापन
डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने शुक्रवार को नावेद की इस उपलब्धि पर उन्हें रुद्रपुर बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान कैप्टन सुरजीत सिंह, सीओ हिमांशु शाह, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, जिलानी अंसारी, मो. सगीर, कमल जिंदल, डॉ. असलम मलिक, फरमान हुसैन मौजूद थे।
विज्ञापन