फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Candidates will open a new account in the bank, transactions will be done from the same account

Udham Singh Nagar News: प्रत्याशी बैंक में खोलेंगे नया खाता, उसी खाते से होगा लेनदेन

Fri, 22 Mar 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Candidates will open a new account in the bank, transactions will be done from the same account
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अ​धिकारियों की बैठक लेते प्रेक्षक टी. शंकर। श्रोत सू.वि.

विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक टी शंकर ने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी नामांकन से पहले अपना नया बैंक खाता खोलेंगे। निर्वाचन के दौरान इसी बैंक खाते से धनराशि का लेनदेन होगा। स्टार प्रचारकों के भ्रमण, हैलीपैड, सभास्थलों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। मतदाताओं को प्रलोभन देने, मंदिरा और धन बल को हर हाल में रोकना है। सभी अधिकारी व टीमें तटस्थ होकर सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक टी शंकर ने व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अधिकारियों और टीमों की बैठक ली। उन्होंने एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, एलएमटी, एमसीएमसी की टीमों केे सतर्क रहकर सभी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्याशी की रैलियों की वीडियोग्राफी होनी चाहिए। इससे वीवीटी टीम रैली की वीडियो देखकर व्यय का सही से आंकलन कर सकेगी।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि एसएसटी व एफएसटी टीमें नाकों पर भी पैनी नजर रखें और संसदीय क्षेत्र में आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जाए। जांच के दौरान किसी प्रकार की सामग्री मिलने पर सीजर की वीडियोग्राफी कर लें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या पर वे उनसे सीधे बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल व्यय डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, नोडल एमसीएमसी आरडी पालीवाल ने प्रेक्षक को चुनाव संबंधी किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहां उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नोडल अधिकारी तेज सिंह, ईएमएस के नोडल अनिल सिंह चौहान, सहायक व्यय प्रेक्षक अरविंद्र कुमार, रतनेश कुमार, राजीव वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, फराज अली, राजेंद्र कुमार, नारायण सिंह मेहता, ललित, आरएस बरफाल, संजय मीणा, कमलेश गहलोत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed