फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   canal covering in rudrapur

Udham Singh Nagar News: 27 करोड़ से कवर होंगे रुद्रपुर के गंदे नाले

Sat, 07 Oct 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
canal covering in rudrapur
रुद्रपुर। शहरवासियों को अब बारिश में गंदे नालों से सड़कों में बहने वाले गंदे पानी से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम शहरी क्षेत्र के दो प्रमुख नालों को कवर करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 27 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

एनएच-87 के समीप अटरिया मंदिर को जाने वाली सड़क के बगल में पड़ने वाले नाले में काफी गंदगी दिखाई देती है। जी-20 के समय डेलीगेट्स आने पर जिला प्रशासन की ओर से नाले को औपचारिक रूप से कवर किया गया था ताकि मेहमानों को शहर की गंदगी न दिखाई दे। अटरिया मंदिर को जाने वाली सड़क के नाले के साथ ही अब नगर निगम की ओर से प्रिंस होटल के पीछे वाला नाला, काशीपुर बाईपास सड़क के दोनों ओर नाले, पीएसी के पास से शांति कॉलोनी होते हुए अग्रसेन चौक वाला बड़ा नाला मिलाया जाएगा। इसके साथ ही निरंकार साइकिल स्टोर के पास वाले नाले को काशीपुर बाईपास के नाले से जोड़ते हुए कल्याणी में पानी डाला जाएगा। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि नाले कवर होने के बाद इसमें बाहर से गंदगी नहीं आ पाएगी। वहीं नाले कवर करने के साथ ही नाले की सफाई के लिए भी उसमें जगह छोड़ी जाएगी। डीपीआर फाइनल होने के बाद उसे शासन में बजट की मांग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed