फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Campaigning to be conducted via handmade posters; distribution of food items on polling day prohibited.

Udham Singh Nagar News: हाथ से बने पोस्टर से होगा प्रचार, मतदान के दिन खाद्य सामग्री बांटने पर रोक

Thu, 24 Sep 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Campaigning to be conducted via handmade posters; distribution of food items on polling day prohibited.
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है और इस बार सख्ती भी अधिक रहेगी। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वजीत सिंह और कॉलेज प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता जारी करते हुए प्रचार से लेकर मतदान तक की सीमाएं तय कर दी हैं।
विज्ञापन

इसके तहत चुनाव प्रचार में प्रिंटेड पोस्टर, पैंफलेट और इश्तहार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्याशी केवल हाथ से बने पोस्टरों का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रचार के लिए लाउडस्पीकर, वाहनों और जानवरों का प्रयोग भी नहीं किया जा सकेगा। धर्म, जाति, भाषा या सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर वोट मांगने पर रोक रहेगी। कॉलेज या विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जुलूस और जनसभा आयोजित नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

परिसर में भी लिखित अनुमति के बाद ही सीमित कार्यक्रम हो सकेंगे और इससे शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मतदान के दिन पेयजल को छोड़कर खाद्य या पेय पदार्थ बांटने पर रोक रहेगी। चुनाव के 48 घंटे के भीतर निर्वाचन स्थल की सफाई की जिम्मेदारी सभी प्रत्याशियों की होगी। आचार संहिता का उल्लंघन मिलने पर उम्मीदवारी रद्द करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने प्रत्याशियों और छात्र संगठनों से शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
24 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होंगे। 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed