फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Caltural Team of Bazpur

बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए बाजपुर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Caltural Team of Bazpur
बाजपुर में श्री हनुमान धाम के लिए पद ध्वज यात्रा। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया। यात्रा के प्रदेश संयोजक यशपाल राजहंस, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गणेश सती, विहिप के जिला सह मंत्री तेज प्रकाश शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने मंगलवार शाम श्रद्धालुओं का तिलक कर जत्थे को रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रा के प्रदेश संयोजक यशपाल राजहंस ने बताया कि अमरनाथ यात्रा अहम है। देश की सेना ने इस शिव मंदिर को आतंकवादियों से मुक्त कराया। उसके बाद से वहां यात्रा पर जाने के लिए हिंदुओं में भय था। इस भय को दूर करने के लिए बजरंग दल हर साल पूरी ऊर्जा के साथ समाज में आह्वान करता है।
विज्ञापन

इसके तहत इस साल उत्तराखंड से 200 लोगों का जत्था जम्मू तवी जा रहा है। इसमें बाजपुर के 41 श्रद्धालुओं समेत कुमाऊं से करीब 100 लोग शामिल हैं। यह छह दिनी यात्रा बुधवार से शुरू होगी। इस दौरान दीपक पाल, देवेंद्र प्रजापति, अनिल कांबोज, आकाश दिवाकर, राहुल, महिपाल, राजकुमार चंद्रा, रश्मि चंद्रा, भूपेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर से श्री हनुमान धाम छोई तक पद ध्वज यात्रा निकाली
बाजपुर। रामराज रोड स्थित श्री बाला जी घाटा मंदिर से पांचवीं पद ध्वज यात्रा मंगलवार को छोई रामनगर के श्री हनुमान धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों की गूंज रही। रामराज रोड स्थित श्री बाला जी घाटा मंदिर परिसर में श्रद्धालु एकत्र हुए। वहां विधिवत पूजा के बाद ध्वज पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। पद ध्वज यात्रा मुख्य मार्ग, बरहैनी, बन्नाखेड़ा, बैलपड़ाव होकर हनुमान धाम पहुंची। इसमें व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, गौतम चुनारा, विमल शर्मा, उमा जोशी, गीता, पूजा जिंदल, कुसुम, यशपाल राजहंस, सोमी ठक्कर, नीरज तिवारी, भगवंत मियान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed