फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cafe owner attacked in rudrapur accused fled after leaving him unconscious

Rudrapur: कैफे संचालक के सिर पर टाइल मारकर हमला, मृत समझकर कर भागे युवक; FIR दर्ज

Sat, 23 May 2026 12:05 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 12:05 PM IST
सार

रुद्रपुर में कैफे संचालक पर सीमेंट की टाइल से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
cafe owner attacked in rudrapur accused fled after leaving him unconscious
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के कैफे संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अभियुक्त युवक को मृत समझकर मौके से भाग गए। बाद में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कैनाल कॉलोनी निवासी कमल चंद्र जोशी ने बताया कि 19 मई की रात करीब डेढ़ बजे वह गंगापुर रोड स्थित अपने कैफे से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कॉलोनी गेट के पास पहुंचे तो वहां कुछ युवक शोर-शराबा और हंगामा कर रहे थे। कॉलोनी में परिवार और महिलाएं रहने की बात कहकर जब उन्होंने युवकों को टोका तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए।

विज्ञापन

आरोप है कि अभियुक्तों ने खुद को रंपुरा का बदमाश बताते हुए धमकी दी और कहा कि इसे जान से मार दो। आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने पास में पड़ी सीमेंट की टाइल उठाकर उनके सिर पर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अभियुक्त उन्हें मृत समझकर मौके से भाग गए। अभियुक्तों की पहचान अभिषेक निवासी रंपुरा और अर्जुन रंपुरा के रूप में हुई है। अभियुक्त जाते समय उसका पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, वाहन की आरसी और अन्य सामान ले गए।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक और अर्जुन के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed