फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cabinet Minister Saurabh Bahuguna ahead in spending MLA funds in udham singh nagar

Rudrapur: विधायक निधि खर्च करने में बहुगुणा आगे, यशपाल पीछे...कैबिनेट मंत्री ने 3.98 करोड़ किए खर्च

Wed, 17 Jan 2024 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

विधायक निधि को खर्च करने में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सर्वाधिक तीन करोड़ 98 लाख खर्च कर कतार में आगे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की निधि से तो सिर्फ 47 लाख 59 हजार रुपये ही खर्च हुए हैं। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Saurabh Bahuguna ahead in spending MLA funds in udham singh nagar
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक अपनी निधि से जनहित से जुड़े विकास कार्य कराते हैं लेकिन वह इस निधि को खर्च करने में कंजूसी बरत रहे हैं। जिले का कोई भी विधायक पूरी राशि खर्च नहीं कर पाया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सर्वाधिक तीन करोड़ 98 लाख खर्च कर कतार में आगे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की निधि से तो सिर्फ 47 लाख 59 हजार रुपये ही खर्च हुए हैं। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी 2.15 करोड़ खर्च कर चुके हैं। जिले में सबसे कम एक करोड़ के प्रस्ताव काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भेजे हैं। प्रत्येक विधायक को चार करोड़ 90 लाख की निधि मिलती है। 

विज्ञापन


काशीपुर : त्रिलोक सिंह चीमा
एक करोड़ रुपये के 17 प्रस्तावों में से 10 प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी। एक करोड़ की अवमुक्त राशि में से 75 लाख खर्च हो चुके हैं।

 खटीमा : भुवन चंद्र कापड़ी
 4.65 करोड़ के 193 प्रस्ताव भेजे थे। 2.82 करोड़ के 112 प्रस्ताव मंजूर हुए थे। दिसंबर तक दो करोड़ 15 लाख रुपये निधि से खर्च हो चुके हैं।

सितारगंज : सौरभ बहुगुणा 
कैबिनेट मंत्री की ओर से भेजे गए 128 प्रस्तावों में से 124 को मंजूरी मिली है। अब तक उनकी निधि से तीन करोड़ 98 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

बाजपुर : यशपाल आर्य 
दो करोड़ तीन लाख के 62 प्रस्तावों में से 63.45 लाख के 15 को मंजूरी मिली। 47 लाख 59 हजार खर्च हो चुके हैं।

गदरपुर : अरविंद पांडेय
115 प्रस्तावों में से चार करोड़ 45 लाख के 89 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। तीन करोड़ 41 लाख खर्च हो चुके हैं।

नानकमत्ता : गोपाल राणा
विधायक की ओर से भेजे 148 प्रस्तावों में से 144 को मंजूरी मिली। अब तक तीन करोड़ 57 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर : आदेश चौहान 
46 प्रस्तावों में से 29 को मंजूरी मिली। एक करोड़ 66 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
 
रुद्रपुर : शिव अरोरा
114 प्रस्तावों में से दो करोड़ 60 लाख के 63 प्रस्तावों को मंजूरी। 1.95 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

किच्छा : तिलकराज बेहड़
विधायक की ओर से भेजे गए 77 प्रस्तावों में से 76 को मंजूरी मिली। दो करोड़ 92 लाख खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed