फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cabinet minister express his sympathy

कैबिनेट मंत्री आर्य ने मृतकों के घर जाकर जताई शोक संवेदनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister express his sympathy
बाजपुर के गांव रतनपुरा में मृतक अमन के घर शोक संवेदना व्यक्त करते कैबिनेट मंत्री आर्य। - फोटो : BAZPUR
एक हादसे में बाइक सवार दो लोगोें की मौत के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मृतकों के घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव धौलपुरी मार्ग स्थित बांके बिहारी स्टोन क्रशर के सामने नील गाय की टक्कर से गिरे बाइक सवार गांव रतनपुरा निवासी अमन, रोहित और विनोद को एक डंपर ने रौंद दिया था। हादसे में अमन और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका तीसरा साथी विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को आर्य ने अमन और रोहित के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने फोन पर घायल विनोद की भी कुशलक्षेम पूछी। वहां मृतक के पिता चंद्रपाल, ओम, डीके जोशी, परवेज, सोनू कंग, बल्देव राज, सीओ दीपशिखा अग्रवाल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

डंपर मालिक और चालक पर केस दर्ज
बाजपुर। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डंपर मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को ओम निवासी गांव रतनपुरा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा रोहित अपने साथी अमन और विनोद के साथ गर्जिया मंदिर जा रहा था। डंपर की टक्कर से रोहित और उसके दोस्त अमन की मौत हो गई थी। पुलिस ने डंपर मालिक सरताज और चालक सरवर अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed