फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Buta Singh who supplied narcotics in the mountains was arrested in Nanakmatta

Uttarakhand: पहाड़ों में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाला बूटा सिंह गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ आठ केस दर्ज

Mon, 07 Apr 2025 09:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Apr 2025 09:09 PM IST
सार

पर्वतीय जिलों तक मादक पदार्थ पहुंचाने वाले नानकमत्ता के कुख्यात नशा तस्कर बूटा सिंह को पुलिस ने रविवार शाम 80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Buta Singh who supplied narcotics in the mountains was arrested in Nanakmatta
स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतीय जिलों तक मादक पदार्थ पहुंचाने वाले नानकमत्ता के कुख्यात नशा तस्कर बूटा सिंह को पुलिस ने रविवार शाम 80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नानकमत्ता के अलावा लोहाघाट थाने में भी एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं में आठ केस दर्ज हैं।

विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने नशा तस्कर ग्राम हरैया बिचई, नानकमत्ता निवासी बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. मिश्रा ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम ग्राम बिचई में गश्त कर रही थी। तभी नशा तस्कर चमकौर उर्फ चमकी के पार्टनर बूटा सिंह के अपने गांव में आने की सूचना मिली। इस पर टीम ने घेरकर बूटा सिंह को पकड़ लिया। उसके पास से 80 ग्राम स्मैक मिली। उसने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह राजस्थान भाग गया था। कुछ दिन पहले ही आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर की अवैध संपत्ति की होगी जांच
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तस्कर से पर्वतीय जिलों के नशा तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त की नशा बेचकर अर्जित की गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed