{"_id":"6a4d59fba159ecf52d0cc8dd","slug":"businessman-kundan-lal-passes-away-due-to-a-heart-attack-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-144020-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिल का दौरा पड़ने से व्यवसायी कुंदन लाल का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिल का दौरा पड़ने से व्यवसायी कुंदन लाल का निधन
Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विशंभर लाल मिगलानी के बड़े भाई व्यवसायी कुंदन लाल मिगलानी ( 60 ) का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को कुंदन लाल पत्नी के साथ दवाई लेने के लिए देहरादून गए थे। वापसी के दौरान काशीपुर के पास उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर पंजाबी गली और दुर्गा मंदिर गेट का बाजार बंद रहा। दोपहर बाद स्थानीय मोक्षधाम में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग,. भोला शर्मा, सुभाष व्यापारी, अशोक अरोड़ा, गुलशन मिगलानी, प्रेमप्रकाश अरोड़ा, गोपाल चक्रवर्ती, केके गाबा, दीपक मक्कड़, प्रमोद अरोड़ा आदि ने अंत्येष्टि में शामिल होकर शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन