{"_id":"610d884e8ebc3e88e01f50a9","slug":"buses-started-rudrapur-news-hld433703656","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ और हरिद्वार के लिए अनुबंधित बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ और हरिद्वार के लिए अनुबंधित बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर मौजूद यात्री।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में बसों की कमी को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने सभी सरेंडर हुईं अनुबंधित बसों का शुक्रवार से संचालन शुरू कर दिया। पहले दिन अनुबंधित बसों को मेरठ, हरिद्वार, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद आदि रूटों पर संचालित किया गया।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण रुद्रपुर डिपो की सभी 41 अनुबंधित बसों को सरेंडर किया गया था। कुछ दिन पूर्व 16 अनुबंधित बसों का स्थानीय रूटों पर संचालन शुरू हुआ था लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने से लंबे रूटों के लिए डिपो की अपनी बसों की संख्या कम पड़ने के कारण शेष 25 अनुबंधित बसों का भी संचालन शुरू कर दिया गया है।
बस अड्डा प्रभारी ब्रहमानंद ने कहा कि अब तक 16 अनुबंधित बसें सिर्फ टनकपुर, हल्द्वानी, जसपुर आदि स्थानीय रूटों पर संचालित की जा रही थीं। यूपी, दिल्ली व पंजाब आदि लंबे मार्गों पर डिपो अपनी बसें ही संचालित कर रहा था। अब शुक्रवार से अनुबंधित बसों का यूपी के लिए संचालन शुरू कर दिया गया है। यूपी के मेरठ, बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लिए भी अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक बसों का संचालन होने से यात्रियों को भी राहत मिली है।