फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Buses from other depots have started arriving at the Kashipur bus stand.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर बस अड्डे में आने लगीं दूसरे डिपो की बसें

Thu, 11 Jun 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Buses from other depots have started arriving at the Kashipur bus stand.
काशीपुर। रामनगर डिपो में बस अड्डे के निर्माण कार्य के चलते फिलहाल वहां पर डीजल पंप काम नहीं कर रहा है। ऐसे में रामनगर डिपो की बसें भी काशीपुर डिपो में आकर डीजल भरवा रही है, इससे बस अड्डे के अंदर चहल पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

तीन सप्ताह पहले तक काशीपुर डिपो में दूसरे डिपो की बसें नहीं आती थी। इस कारण दिल्ली जाने वाले अधिकतर यात्री टांडा तिराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हुए नजर आते थे। इससे काशीपुर डिपो में बसों के अलावा यात्रियों की संख्या में भी कमी दिखती थी। रामनगर डिपो में बस अड्डे का निर्माण कार्य होने की वजह से वहां पर डीजल पंप बंद हो गया है। ऐसे में रामनगर डिपो की बसें अब काशीपुर डिपो के डीजल पंप से तेल भरवा रही है। इससे डिपो के अंदर बसों का आना-जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यात्रियों को मिल रही सुविधा
बसों के आने के बाद से यहां यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिल्ली जाने वाली बसें अब यात्रियों को बस अड्डे के अंदर से ही मिल रही है। ऐसे में अब टांडा तिराहे पर यात्री बस का इंतजार करते नहीं दिख रहे हैं। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि रामनगर डिपो की बसें काशीपुर डिपो के डीजल पंप से डीजल भरवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed