{"_id":"68a23043b47eb512bf0a0cf1","slug":"bus-rams-over-women-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-128710-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिरौली कलां के निकट बस ने महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिरौली कलां के निकट बस ने महिला को रौंदा, मौत
Mon, 18 Aug 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
मौके से फरार हुए चालक को बस सहित पुलिस ने ढ़ूंढ निकाल
किच्छा। रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की सूचना पर घर से निकली महिला को सिरौली कलां के निकट हाईवे पार करते समय एक बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
शनिवार रात 11 बजे सिरौली कलां में हाईवे पार कर रही अनीस बानो (55) को दूसरी ओर रहने वाले अपने रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। इस पर वह रिश्तेदार के घर जाने लगीं। इस बीच उन्हें एक बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर सितारगंज की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस लेकर भागे चालक को बस सहित ढूंढ लिया।