फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus going from Delhi to Jim Corbett collides with divider, 40 tourists saved

Udham Singh Nagar News: दिल्ली से जिम कॉर्बेट जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 40 पर्यटक बचे

Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bus going from Delhi to Jim Corbett collides with divider, 40 tourists saved
काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास डिवाइडर पर चढ़ी बस। संवाद

विज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली से जिम कॉर्बेट पार्क घूमने आ रहे पर्यटकों से भरी बस सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रहा कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।

दिल्ली के पीतमपुर से बस (यूपी 22 एटी 2971) पर्यटकों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह कार्बेट नेशनल पार्क आ रही थी। प्रताप चौक के पास आरओबी से उतरते समय तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में लगभग 45 सवारियां बैठी हुई थीं। हादसे के दौरान बस में सवार सभी सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

चालक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में वह वह बस पर नियंत्रण खो बैठा। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हादसा सुबह सुबह 6 बजे हुआ। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर दे रहा हादसों को दावत
काशीपुर। दुकानदारों ने बताया कि आरओबी के पास बना डिवाइडर वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। उनका कहना है कि आरओबी से उतरने वाले स्थान के पास ही डिवाइडर बना दिया गया है। इससे कई बार दोपहिया वाहन चालक सामने से आ रहे अन्य वाहनों से बचने के प्रयास में इस डिवाइडर से टकरा कर घायल हो चुके हैं। यदि समय रहते डिवाइडर मानक के मुताबिक नहीं बनाया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed