फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus Accident in Khatima

Udham Singh Nagar News: पूर्णागिरि जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 27 लोग घायल

Wed, 19 Apr 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bus Accident in Khatima
खटीमा में पहेनिया-कुटरी बाईपास पर सड़क किनारे खड्ड में पलटी प्राइवेट बस।
खटीमा। सितारगंज से पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पहेनिया-कुटरी बाईपास में गन्ना सेंटर के पास अनियंत्रित होकर मार्ग की पटरी से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 27 लोग घायल हो गए। बस में सवार 57 लोगों में 50 वयस्क और सात बच्चे शामिल थे। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम सितारगंज से निजी बस (यूके06पीए1652) में सितारगंज के वार्ड दो, पांच व सात के श्रद्धालुओं को लेकर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हुई। पहेनिया-कुटरी बाईपास में गन्ना सेंटर के पास रात करीब ग्यारह बजे चालक को नींद की झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर मार्ग की पटरी से नीचे उतरकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवास सुनकर नदन्ना गांव के ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़ पड़े। सूचना पर चकरपुर पुलिस चौकी से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस टीम ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। बस चालक घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से घायलों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक और स्टाफ तैनात किए गए। हादसे में घायल 27 लोगों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसमें युवक विशाल ही हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। चार घायलों का उप जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है, जिनकी हालत स्थिर है। 22 घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर रात्रि में ही छुट्टी दे दी गई। चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। बस को कब्जे ले लिया है और घटना की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये श्रद्धालु हुए घायल
पहेनिया-कुटरी बाईपास पर गन्ना सेंटर के पास हुए प्राइवेट बस पलटने से सितारगंज निवासी शोभा पांडे(55), इंद्र लाल गर्ग(58), रेखा गर्ग(55), मुन्नी देवी(55), भैरव दत्त(62), विशाल(20), बसंत बल्लभ(56), किरन (21), अंजलि(25), चंपा(48), नीमा(45), संत देवी(40), कुमारी खुशी(16), राहुल(22), कुमारी नेहा(16), कमला जोशी(60), कुमारी शशि(18), दीपक(32), कुमारी रानी(21), खुशी गुप्ता(13), शिल्पी(30), विमला चौहान(55), भारती शाही(30), श्याम सिंह(21), हिमांशु(32), संजय चौहान(36), हरेंद्र(23) घायल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed