फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bullion robbery: Police evacuated

सर्राफा लूट : पुलिस के हाथ खाली

Tue, 23 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ खटीमा। Updated Tue, 23 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

मेलाघाट स्थित दुकान से लौट रहे सर्राफा व्यापारी को बनशंक्ति मंदिर के निकट तीन बदमाशों द्वारा घायल कर बाइक सहित लाखों के जेवरात और नकदी लूटने के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन


इधर, झनकईया थाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के थानाध्यक्षों को तलब कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


श्रीबालाजी ज्वेलर्स मेलाघाट के स्वामी राजेश वर्मा रविवार शाम करीब छह बजे बाइक से अपने घर राजीवनगर लौट रहे थे। वनशक्ति मंदिर के निकट तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिटाई कर दस तोला सोना और चार किलो चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। हरकत में आई पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह एएसपी भट्ट ने पीड़ित राजेश वर्मा के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और मातहतों को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। एसएसआई एचबीसेन, हरेंद्र चौधरी, भूप सिंह आदि मौजूद थे। इधर दोपहर बाद पहुंची एसओजी की टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और लूटकांड के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed