फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bullet-proof quad prepared to face every attack

बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर हर वार से निपटने को तैयार 

Wed, 01 Feb 2017 12:04 AM IST
धन सिंह बिष्ट/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
धन सिंह बिष्ट/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bullet-proof quad prepared to face every attack
बुलेट प्रूफ - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में लोगों की सुरक्षा के लिए इस बार भारी पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही पंजाब में बने बख्तरबंद ट्रैक्टर का सहारा भी लिया गया है। आम तौर पर खेतों में काम करने वाले ट्रैक्टर को इस तरह मोडिफाई किया गया है कि यह डबल बुलेट प्रूफ होने के साथ ही बम के वार को भी झेल सकता है। करीब 20 वर्ष पहले पंजाब में उपजे आतंकवाद से लोहा लेने के लिए वहां के किसानों ने इसे तैयार किया था। इसके बाद इसने यूपी के आतंकवाद को भी धूल चटाई। अब यूएस नगर के विधानसभा चुनावों में सुरक्षा के मद्देनजर इसे लाया गया है।

विज्ञापन


एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यूपी में जब आतंकवाद का कहर बरपा तो केंद्र सरकार ने इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसे यूपी सरकार को सौंपा। विधानसभा चुनावों में दंगे आदि से निपटने के लिए दो माह पहले से इसकी मेंटीनेंस की जा रही थी। बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर के चालक गुरुमेल सिंह ने बताया कि दस टन वजनी इस ट्रैक्टर को गोलियों की मार से बचाने के लिए इसमें डबल बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं। इसके साथ ही इसकी बॉडी में भीतर से टिन और बाहर से लोहे की आधा इंच मोटी चादर होने के कारण बमों का असर झेलने में भी यह कारगर है। 
विज्ञापन


इसमें चालक के साथ ही पांच हथियार बंद जवानों के बैठने की व्यवस्था है जो बंकर की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अंदर लगी दो सीटों पर बैठे जवानों के लिए इसकी दीवारों पर बंदूक की नाल के साइज के सुराख बने हैं, जिसमें जवान बाहर खड़े दंगाइयों पर गोली चला सकते हैं और छत में टैंकनुमा चेंबर बना होने से एक जवान एलएमजी लेकर भी मोर्चा संभाल सकता है। इसके साथ ही यह रेतीले खेतों, दलदल, डेढ़ मीटर पानी में भी आसानी से चल सकता है। इसके लिए इसके टायरों पर लोहे के रिम चढ़ाए जाते हैं। इसका माइलेज दस किमी प्रति लीटर का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed