फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bullet Girl fulfilled her dream

‘बुलेट गर्ल’ ने किया पूरा किया सपना

Sat, 18 Aug 2018 12:01 AM IST
दीपक सिंह नेगी/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
दीपक सिंह नेगी/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 18 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bullet Girl fulfilled her dream
निया ने बताया - फोटो : अमर उजाला

‘किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में जुट जाती है’। कुछ ऐसी ही कहानी है छड़ैल, हल्द्वानी की निया ठाकुर की। निया बचपन से ही बुलेट चलाना चाहती थीं, लेकिन उनका सपना छह माह पहले पूरा हुआ। 

विज्ञापन


आज भी समाज में लड़कियों को कमजोर माना जाता है। 24 वर्षीय निया ने बताया कि दोस्त और परिजन अक्सर बुलेट चलाने के उनके सपने पर उनकी मजाक बनाते थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 
विज्ञापन


अमर उजाला से हुई बातचीत में निया ने बताया उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए 17 वर्ष की उम्र से ही सेविंग करनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लड़की होने की वजह से उन्हें लोगों के कई सवालों का भी सामना करना पड़ा। लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और छह माह पहले बुलेट लेकर अपने सपने को साकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की निया की शिक्षा हल्द्वानी से हुई है। वर्तमान में वह एलएलबी कर रही हैं।

दोस्त कहते थे, लड़कियां बुलेट नहीं चला सकतीं
निया ने बताया कि जब उन्होंने बुलेट चलाने के सपने के बारे में अपने दोस्तों को बताया तो सभी उनका उपहास बनाने लगे। दोस्त कहते थे कि बुलेट चलाना लड़कियों के बस की बात नहीं है। वो उसे कार लेने की सलाह देते। लेकिन, लोगों की नकारात्मक बातों से ही प्रेरणा लेकर उन्होंने निश्चय किया कि चाहे कुछ भी हो जाए बुलेट तो अब लेनी ही है। 


शोरूम वाले हो गए थे भौचक्के 
निया ने बताया कि जब वह बुलेट लेने शोरूम गई तो वहां के मैनेजर सहित सेल्समैन सब भौचक्के रह गए। उन्हें एक लड़की का स्वयं के लिए बाइक लेने की बात पर उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसी तरह जब वह लोन के लिए बैंक गई तो उन्होंने भी मना कर दिया। लेकिन बाद में उन्होंने लोन पास कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed