फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minor Girl kidnapped love MLA bulldozers special agenda Uttarakhand news in Hindi

नाबालिग का अपहरण: प्यार के नाम पर खास एजेंडा चलाने वालों के घरों पर चलेगा बुलडोजर, पढ़ें आगे क्या बोले विधायक

Wed, 14 Sep 2022 01:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

एक माह बाद भी नाबालिग बेटी का पता नहीं चलने पर विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्यार के नाम पर खास एजेंडा चला रहे लोगों के घर पर बुलडोजर चलेगा। बताया कि नाबालिग के अपहरण के मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लिया है।

विज्ञापन
Minor Girl kidnapped love MLA bulldozers special agenda Uttarakhand news in Hindi
एसएसपी से मुलाकात के दौरान विधायक शिव अरोरा। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

आदर्श कॉलोनी से नाबालिग को बहला फुसलाकर किए गए अपहरण के मामले में विधायक शिव अरोरा ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की। विधायक ने एसएसपी से कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में नाबालिग बेटी का अपहरण सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया गया है।

विज्ञापन


एक माह बाद भी बेटी का पता नहीं चलना चिंता का विषय है। विधायक ने कहा कि प्यार के नाम पर खास एजेंडा चला रहे लोगों के घर पर बुलडोजर चलेगा। विधायक ने कहा कि प्यार के नाम पर खास एजेंडा के लिए पर्दे के पीछे से फंडिंग और समर्थन करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। विधायक ने कहा कि रुद्रपुर में इस तरह के लोगों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अगर हमारी बेटी की जल्द से जल्द सकुशल वापसी नहीं हुई तो ऐसे लोगों के आशियाने पर बुलडोजर चलाने से पीछे नहीं हटा जाएगा। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने विधायक को बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। लगातार दबिश देने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूल की बाथरूम की छत से गिरने से बड़ा हादसा, तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, दो बच्चे घायल

मुख्यमंत्री ने भी लिया संज्ञान...
भाजपा विधायक शिव अरोरा ने बताया कि नाबालिग के अपहरण के मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लिया है। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरता से इस मामले की जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed