फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Buksa society demanded to install the statue of Ashtadhatu

Udham Singh Nagar News: बुक्सा समाज ने की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Mon, 03 Mar 2025 06:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Buksa society demanded to install the statue of Ashtadhatu
गूलरभोज। राजा जगतदेव की खंडित प्रतिमा के स्थान पर बुक्सा समाज ने विकास प्राधिकरण से अष्टधातु की प्रतिमा लगाने की मांग की है। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर के नेतृत्व में सोमवार को बुक्सा समाज के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। प्रतिमा को प्राधिकरण ने पूर्व में पत्थर की स्थापित कराई थी। अब प्राधिकरण खंडित प्रतिमा के स्थान पर फिर से पत्थर की नई प्रतिमा स्थापित कराने की योजना बना रहा है। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इस कारण प्रतिनिधि मंडल ने प्राधिकरण से पत्थर के स्थान पर अष्टधातु की प्रतिमा 10 फुट ऊंची लगाने की मांग की है। वहां जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह, गोविचंद सिंह, लाखन सिंह, करम सिंह, विजय सिंह, मदन सिंह, महावीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed