फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Building seal in Rudrapur

बहुमंजिला इमारत सील

Sun, 06 Aug 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Building seal in Rudrapur
रुद्रपुर में भवन सील - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। शहर में रुद्रपुर विकास प्राधिकरण के नियमों को ताख पर रखकर तैयार की जा रही बहुमंजिला इमारत शनिवार शाम जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दी है। दो बार भवन स्वामी को नोटिस देने के बाद भी निर्माण जारी रखने पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रताप सिंह शाह का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर जहां भी अवैध निर्माण होता पाया गया, उसे प्रशासन ध्वस्त करेगा अथवा सील करेगा।

विज्ञापन


शहर के सिविल लाइन में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण रुद्रपुर विकास प्राधिकरण के नियमों को ताख पर रखकर किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने पर रुद्रपुर विकास प्राधिकरण ने भवन स्वामी को एक के बाद एक करके दो नोटिस भेजे। भवन स्वामी ने इन नोटिस का जवाब दिए बगैर निर्माण कार्य जारी रखा।
विज्ञापन


इस पर शनिवार को एडीएम शाह के साथ एसडीएम नरेश दुर्गापाल, रुद्रपुर विकास प्राधिकरण के जेई और अधिकारी, कोतवाल तुषार बोरा, फायर अधिकारी हरीश गिरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि भवन के निर्माण में बेसमेंट सहित दो मंजिला निर्माण की अनुमति विकास प्राधिकरण से ली गई थी, लेकिन भवन का निर्माण पांच मंजिला तक कर दिया गया है, छठी मंजिल की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने तत्काल निर्माण रुकवाते हुए बिल्डिंग सील कर दी। इस बोर में भवन स्वामी अभिमन्यु ढींगरा का कहना है कि वह विकास प्राधिकरण के सभी नियमों को पूरा करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने 20 जुलाई को एसडीएम सदर से अनुमति भी ले ली थी। लेकिन शनिवार को एकाएक प्रशासन की टीम ने इमारत सील कर दी। 


और भी कई इमारतें है निशाने पर
प्रशासन की टीम ने शहर में कई जगह सर्वे किया है और कई बड़ी इमारतें नियमों के विपरीत तैयार की गई हैं। इन सभी की पड़ताल की जा रही है, इसकी रिपोर्ट आते ही नियमों को ताख पर रखकर बनाई गई इमारतें या तो ध्वस्त कर दी जाएंगी, या उन्हें सील किया जाएगा।
- प्रताप सिंह शाह, एडीएम वित्त एवं राजस्व, रुद्रपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed