फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Budget.

एसएचजी को 13 लाख और सीआईएफ को साढ़े तीन करोड़ मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Budget.
रुद्रपुर। जिले के विकास खंडों में गठित स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के लिए 13,70,000 व कलस्टर स्तरीय संगठनों को सीआईएफ के लिए तीन करोड़ 61,50,000 हजार की राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

सीडीओ विशाल मिश्रा ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने बताया कि जसपुर में 155 स्वयं सहायता समूहों व आठ ग्राम संगठनों का गठन किया जा चुका है। रिवाल्विंग फंड के लिए 66 स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। काशीपुर में 126 स्वयं सहायता समूहों व सात ग्राम संगठनों का गठन किया जा चुका है। रिवाल्विंग फंड के लिए 62 स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

बाजपुर में 108 स्वयं सहायता समूहों व दो ग्राम संगठनों के गठन के साथ रिवाल्विंग फंड के लिए 55 स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। गदरपुर में 158 स्वयं सहायता समूहों व चार ग्राम संगठनों के गठन के साथ रिवाल्विंग फंड के लिए 135 स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। रुद्रपुर में 22 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के लिए एक लाख 70 हजार की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। रिवाल्विंग फंड के लिए 41 स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में 109 स्वयं सहायता समूहों व छह ग्राम संगठनों का गठन किया जा चुका है। रिवाल्विंग फंड के लिए 35 स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। खटीमा में 130 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। रिवाल्विंग फंड के लिए 26 स्वयं सहायता समूहों के ऑनलाइन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समूह गठन, ग्राम संगठन व सीएलएफ गठन के लिए कार्ययोजना बनाते हुए अवशेष लक्ष्यों को दिसंबर तक पूरा करें। वहां परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed