फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BSP supremo Mayawati in Yuesnagr Grjengi

बसपा सुप्रीमो मायावती यूएसनगर में गरजेंगी

Sat, 28 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
 यूएसनगर और हरिद्वार पर विशेष फोकस रख रही बसपा चुनावी फिजा को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती की जनसभा करने जा रही है। यूएसनगर में 5 फरवरी को काशीपुर या सितारगंज में से एक जगह जनसभा होगी। दोनों ही जगह पार्टी को अपना जनाधार मजबूत दिख रहा है। पार्टी की प्राथमिकता काशीपुर में पार्टी सुप्रीमो की जनसभा आयोजित करने की है।
विज्ञापन


तराई में बसपा का अच्छा जनाधार है। पिछले विधानसभा चुनाव में तराई की किसी भी सीट पर बसपा प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सके थे। सितारगंज और जसपुर सीट पर बसपा प्रत्याशी दूसरे  स्थान पर रहे। खटीमा को छोड़कर बाकी सीटों पर प्रत्याशी तीसरे स्थान पर आए थे। जिले में कई सीटों पर दलित और अल्पसंख्यक वोट निर्णायक स्थिति में हैं। कुछ सीटों पर दोनों ही वर्गों में पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।  इस बार पार्टी तराई में खाता खोलने की जुगत में है। इसलिए प्रत्याशियों के प्रचार को धार देने के लिए ही बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा प्रस्तावित की गई है। पार्टी की पूरी कोशिश काशीपुर में जनसभा को करने की है। जिसका प्रभाव काशीपुर के अलावा उससे सटे जसपुर, बाजपुर, गदरपुर और रामनगर सीटों पर भी पड़े।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती जी की जनसभा 5 फरवरी को काशीपुर या सितारगंज में होनी है। पार्टी की प्राथमिकता काशीपुर में पार्टी सुप्रीमो की जनसभा करने की है। काशीपुर में जनसभा के लिए चैती मैदान को प्रस्तावित किया है, लेकिन अभी तक मैदान की अनुमति नहीं मिल सकी है। सितारगंज में पीलीभीत रोड में जनसभा के लिए मैदान मिल चुका है। अगर चैती मैदान मिल गया तो सितारगंज की बजाए जनसभा काशीपुर में होगी। अगर काशीपुर में मैदान नहीं मिला तो सितारगंज में जनसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed