{"_id":"693336d61f086e94f40325c8","slug":"broken-classroom-windows-are-disrupting-studies-gravel-is-preventing-play-kashipur-news-c-8-hld1027-682959-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कक्षों की टूटी खिड़कियां पढ़ाई में डाल रही खलल, खेलने से रोक रही बजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कक्षों की टूटी खिड़कियां पढ़ाई में डाल रही खलल, खेलने से रोक रही बजरी
Sat, 06 Dec 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम रामजीवनपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए सुविधाओं का अभाव है। कक्षाओं में बैठने के लिए बच्चों की संख्या के मुताबिक बेंच कम हैं। स्कूल मैदान में बिखरी बजरी से बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा कक्षों की खिड़कियां टूटी हुई हैं। छात्र संख्या अधिक होने पर एक सीट पर चार-चार बच्चों को बैठना पड़ता है। मैदान में बजरी, कंकड़ पड़े होने से बच्चे खेल भी नहीं कर पाते है। विद्यालय की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त है। इससे लावारिस पशु स्कूल में घुस आते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि परिसर में बजरी, कंकड़ व मिट्टी होने के कारण बच्चे ठीक से खाना नहीं खा पाते हैं। बरसात में परिसर में पानी भर जाता है। विद्यालय की समस्याओं को ठीक करने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है।
बच्चों ने बताई समस्याएं
छात्रा रानी ने बताया कि परिसर में कंकड़ व धूल होने के कारण ठीक से खेल नहीं पाते हैं। कई बार गिर कर चोट भी लग चुकी है।
........
छात्रा दिव्या ने बताया कि परिसर खराब होने से हम लोग परिसर में खाना नहीं खा पाते हैं। विद्यालय के बरामदे में खाना खाने को मजबूर हैं।
छात्र चेतन ने बताया कि सभी कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई हैं। तेज हवा से कमरों में धूल घुस जाती है। इससे उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। ठंड में खिड़कियों से हवा आने से सर्दी भी लगती है।