फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Broken by a worker died while being taken to Delhi

दिल्ली ले जाते समय एक श्रमिक ने तोड़ा दम

Fri, 10 Jul 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज Updated Fri, 10 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

सुरिन कंपनी में धमाके के साथ बेकिंग ओवन का बर्नर फटने से घायल नौ श्रमिकों में से एक श्रमिक की मौत हो गई है, जबकि चार श्रमिकों का अभी भी बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, नगर के निजी अस्पताल में दाखिल चार श्रमिकों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। इधर, पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बता दें कि बीते बुधवार को सिडकुल की सुरिन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में बेकिंग ओवन का बर्नर जोरदार धमाके के साथ फट गया था। हादसे में फैक्ट्री के नौ श्रमिक घायल हो गए थे। इनमें से पांच घायलों को बृजलाल अस्पताल हल्द्वानी और चार को नगर के रतूड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नगर के अस्पताल में भर्ती चार लोगों को देर शाम अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, बृजलाल अस्पताल में भर्ती माधोपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी रमेश चंद्र (40) पुत्र नारायन लाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुधवार रात ही दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। लेकिन रमेश ने दिल्ली जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा महेंद्र पाल सिंह, नबल, आमिर और सुनील का अभी भी बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात कोतवाली पुलिस ने सिडकुल चौकी इंचार्ज योगेश दत्त की तहरीर पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही और मशीन से जनहानि पहुंचाने की कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 287, 337 व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फैक्ट्री का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। फैक्ट्री इंस्पेक्टर से भी मामले में रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed