फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brilliant student dies in road accident, insurance company to pay Rs 19.77 lakh compensation

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में मेधावी छात्र की मौत, बीमा कंपनी देगी 19.77 लाख मुआवजा

Wed, 22 Apr 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Brilliant student dies in road accident, insurance company to pay Rs 19.77 lakh compensation
रुद्रपुर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्य की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक मेधावी छात्र के परिजनों को 19,77,200 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बरा (पुलभट्टा) निवासी शांति पाल गंगवार का 17 वर्षीय पुत्र सिद्धांत गंगवार 27 अक्तूबर 2021 की शाम अपनी बहन संजना के साथ किच्छा से ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। शक्तिफार्म मोड़ के पास तेज रफ्तार स्वराज ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सिद्धांत ने बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 31 अक्तूबर 2021 को दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने तर्क दिया कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ था लेकिन अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर ट्रैक्टर चालक की गलती को माना। अदालत ने बीमा कंपनी को कुल 19,77,200 रुपये मुआवजे का आदेश दिए हैं। बीमा कंपनी को यह राशि याचिका दायर करने की तिथि से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ 30 दिनों के भीतर जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed