{"_id":"573629734f1c1bb756919ebe","slug":"brhni-and-smugglers-in-the-forest-team-scuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहैनी में जंगलात टीम और तस्करों के बीच हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहैनी में जंगलात टीम और तस्करों के बीच हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 14 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलात के प्लाट नंबर 35 में खैर के तीन पेड़ काटकर ले जा रहे तस्करों और वन विभाग की टीम में हाथापाई हो गई। बताते हैं कि तस्करों और जगंलात टीम के बीच हवाई फायरिंग हुई है। हालांकि वन रेंजर ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर बरहैनी वन रेंज के प्लाट नंबर 35 में तस्कर तीन बाइकों में खैर के गिल्टे लादकर ले जा रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर जंगलात टीम ने मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस दौरान तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच गाली गलौच और मारपीट हो गई। तस्कर खैर के सात गिल्टों को छोड़कर मोटरसाइकिलों से फरार हो गये। जंगलात टीम ने खैर के गिल्टों को बरामद कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी रुप नारायण गौतम ने बताया कि वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्खी, सुखविंदर सिंह सुक्खी निवासी गांव थापकनंगला, बंटी, गेजी सिंह निवासी गांव जमरान के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपियों के घरों और अन्य स्थानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। लेकिन आरोपी फरार मिले।