{"_id":"5856ca474f1c1b8e67c05cb4","slug":"boyfriend-girlfriend-by-hitting-aborted","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की मार से प्रेमिका का गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की मार से प्रेमिका का गर्भपात
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला का शारीरिक शोषण किया। प्रेमिका के गर्भवती होने पर जब उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया। आरोप है कि उसने गर्भपात नहीं कराने पर प्रेमिका की इस कदर पिटाई की कि उसका गर्भपात हो गया और जान आफत में आ गई। महिला को सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने भी अस्पताल पहुंचकर महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली।
शहर की एक कालोनी में रहने वाली तलाकशुदा महिला करीब दस महीने पहले पेशे से चालक मोहल्ला कटोराताल निवासी एक युवक के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ तो युवक ने उसे किराए के मकान में रख लिया। महिला के गर्भवती होने पर युवक शादी से मुकर गया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।
शनिवार देर रात आरोपी प्रेमिका के कमरे में आया और गर्भपात कराने का दबाव डाला। महिला का आरोप है कि रविवार की तड़के प्रेमी फिर कमरे में आया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने अधिवक्ता को फोन कर इसकी जानकारी दी। अधिवक्ता ने 108 सेवा से उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि पिटाई से उसका गर्भपात हो गया है। पुलिस ने भी उसके बयान दर्ज किए हैं। महिला का एक साल पहले पति से तलाक हो चुका है।