{"_id":"6384f303fe9223424b420984","slug":"boxing-rudrapur-news-hld483515862","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बॉक्सिंग के जुनून ने विशाखा को खास बना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बॉक्सिंग के जुनून ने विशाखा को खास बना दिया
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम के बॉक्सिंग कोर्ट में अभ्यास करती विशाखा सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जैसा नाम वैसा काम। मुक्केबाज विशाखा सिंह के हौसले और जुनून को देखकर हर कोई दंग रह जाए। उम्र सिर्फ 18 साल, गोद में ढाई महीने का बच्चा मगर मुक्केबाजी का ऐसा जुनून कि इसके बावजूद रिंग में उतरकर रजत पदक हासिल कर लिया।
बात हो रही है रुद्रपुर के होली चौक, आवास-विकास में रहने वाली विशाखा की। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की विशाखा एमसी मैरी कॉम को आदर्श मानती हैं। उन्हें से प्रेरित होकर स्कूली दिनों से ही खेलने कूदने में नाम कमाने लगीं। अब वह काशीपुर स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण, साईं की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन बॉक्सिंग जूनियर व यूथ स्पर्धा में शामिल होने जा रही है। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से सात दिसंबर तक आयोजित होगी।
विशाखा की मेहनत
-वर्ष 2019 में शिक्षा विभाग की ओर से नैनीताल में आयोजित हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीजीआईसी फाजलपुर महरौला की ओर से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
-2019 में ही जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए विशाखा ने रजत पदक हासिल किया।
-वर्ष 2021 में शादी होने के बाद विशाखा दिल्ली चली गई। डिलीवरी के समय रुद्रपुर आवास विकास स्थित घर पहुंची। डिलीवरी के ढाई महीने बाद ही स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें भी बॉक्सिंग खेल में विशाखा ने जिला स्तर पर रजत पदक हासिल किया है।
नौ राज्यों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
रुद्रपुर। बॉक्सिंग कोच मनोज सिंह ने बताया कि नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में लद्दाख, जम्मू, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार व हिमाचल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड से अभी तक खिलाड़ियों की 250 एंट्रीज आ चुकी है। ओपन प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद