{"_id":"6907bc2d780f581d070e69fc","slug":"boiling-water-poured-on-wife-she-suffered-severe-burns-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-132355-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पत्नी पर डाला खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पत्नी पर डाला खौलता पानी, गंभीर रूप से झुलसी
Mon, 03 Nov 2025 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शादी के 14 साल बाद भी ससुराल वाले महिला पर अत्याचार कर रहे हैं। पीड़िता के पति ने अत्याचार की इंतहा हद पार करते हुए पत्नी के शरीर पर खौलता पानी डाल दिया जिससे वह झुलस गई। घटना का पता चलने पर मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रंपुरा पुलिस चौकी में दी तहरीर में रामपाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री आशा की शादी 14 साल पहले रंपुरा निवासी कुंवर पाल से की थी। आरोप है कि दामाद और उसकी बहन सुषमा, भाई भानु, भांजा अजय उसकी पुत्री को पीटकर गालीगलौज करते थे। बोलते थे कि अगर घर में रहेगी तो अपने मायके वालों से हर महीने 10 हजार रुपये लेकर आएगी।
नौ अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे दामाद ने आशा के ऊपर चाय का खौलता पानी डाल दिया। इससे वह पूरी तरह से झुलस गई। इसके बाद तीन दिन तक उसे कमरे में बंद कर डराया-धमकाया गया। जब उनकी पुत्र वधु आरती वहां गई तो उसे घटना का पता चला जिसके बाद मायके वाले पहुंचे और आशा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि उसका इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मणिकांत मिश्रा, एसएसपी