फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Body of missing person recovered, fear of murder

लापता व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Body of missing person recovered, fear of murder
मृतक रमेश सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रामनगर रोड पर एक पोल्ट्री फार्म के पास मिले शव की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी रमेश सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के कमालपुरी निवासी रमेश सिंह (50) पुत्र श्यामलाल मुरादाबाद रोड स्थित पशुपति एक्रीलॉन में स्वच्छक के पद पर तैनात था। रमेश एक माह से लापता चल रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना ठाकुरद्वारा पुलिस को दी थी। रविवार शाम रामनगर रोड स्थित सोना पोल्ट्री फार्म के पाए एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि मृतक की जेब से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों से उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पर उसके पुत्र मोनू समेत अन्य परिजन काशीपुर पहुंच गए। मोनू ने बताया कि उसके पिता की दोनों पिडंलियों में कटे के निशान हैं। उसने अपने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने मामले में अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब रहने के दौरान रमेश पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप
काशीपुर। मृतक के पुत्र मोनू का कहना है कि वह तीन भाई हैं। चार दिन पूर्व गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने और उसके दो भाइयों कपिल व कमल ने बीचबचाव कराया था। इस मामले में एक पक्ष के व्यक्ति ने उनके खिलाफ ठाकुरद्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें तीनों भाइयों के अलावा उसके लापता पिता पर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था जबकि उसके पिता एक माह से गायब थे। शिकायत पर ठाकुरद्वारा पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। मोनू का कहना है कि उक्त परिवार उनसे रंजिश रखता है। उसने अपने पिता की गुमशुदगी में उक्त परिवार के सदस्यों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed