फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   body of a girl was found hanging from a noose in a room in the transit camp rudrapur

Rudrapur News: ट्रांजिट कैंप में कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, मां से हुआ था विवाद

Thu, 26 Jun 2025 05:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतका पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।

विज्ञापन
body of a girl was found hanging from a noose in a room in the transit camp rudrapur
फांसी

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतका पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।

विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन-डी ब्लाॅक निवासी सन्यासी सरकार ने बृहस्पतिवार दोपहर ट्रांजिट कैंप थाने में पहुंचकर पुलिस को भतीजी के फांसी लगाने की सूचना दी। एसआई महेश कांडपाल, नेहा ध्यानी टीम के साथ ट्रांजिट कैंप के डी-ब्लाॅक में प्रफुल्ल के घर पहुंचे। कमरे में प्रफुल्ल की बेटी अर्चना सरकार (28) का शव पंखे पर लगे फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अर्चना ने फार्मेसी का कोर्स किया था। वह मुख्य बाजार में एक होम्योपैथिक क्लीनिक में काम करती थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतका का अपनी पानी की बाल्टी को लेकर मां अंजली से विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई थी। वह अपने सामान को लेकर बेहद संवेदनशील रहती थी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के कमरे के दरवाजे से हटा दी थी चिटकनी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्चना दो-तीन बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। वह फिर से आत्मघाती कदम न उठा ले, इसके लिए पिता ने उसके कमरे के दरवाजों की चिटकनी निकलवा दी थी। सीओ ने बताया कि मृतका ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed